HomeNational (राष्ट्रीय)दुर्घटना (Accident)कूड़ा हटाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, परिजनों ने...

कूड़ा हटाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, परिजनों ने सौतेली भाभी पर लगाया आरोप !

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। जिले के पड़रौना नगर पालिका परिषद पड़रौना के वार्ड नंबर-1 पूर्वी राईनी नगर में कूड़ा हटाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में 28 वर्षीय अमजद खान पुत्र असलम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि अमजद पर उनके सौतेले भाई तबरेज की पत्नी ने चाकू से हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला धारदार हथियार से हमला करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घायल अमजद खान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अमजद विवाहित हैं, दो बच्चों के पिता हैं और विदेश में ड्राइवर का कार्य करते हैं। वह इन दिनों अपने घर आए हुए थे। घायल की मां के अनुसार, घर के बाहर कूड़ा हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सौतेली बहू ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे अमजद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है वीडियो में एक महिला धारदार हथियार से हमला करती हुई नजर आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और उसकी पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़रौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिलाओं के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। चाकूबाजी के संबंध में उन्होंने स्पष्ट पुष्टि नहीं की और कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: मां
बाइट: पत्नी नाजिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments