HomeNational (राष्ट्रीय)कुशीनगर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान : नियमित व कार्गो सेवा शुरू...

कुशीनगर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान : नियमित व कार्गो सेवा शुरू कराने पर बनी रणनीति !

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित यात्री उड़ानों और कार्गो सेवा को गति देने के उद्देश्य से एयरपोर्ट सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक कुशीनगर के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में एयरपोर्ट के विकास, यात्री सुविधाओं और नई उड़ान सेवाओं के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता सलाहकार समिति के अध्यक्ष विजय दूबे ने की। इस दौरान विधायक पी.एन. पाठक, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, कुशीनगर एयरपोर्ट के निदेशक प्रणव राव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं एयरपोर्ट के मानद सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कुशीनगर एयरपोर्ट से नियमित घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति जताई, ताकि यात्रियों को बेहतर हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसके साथ ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ान सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने कहा कि कार्गो सेवा शुरू होने से क्षेत्र के कृषि, बागवानी एवं अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में एयरपोर्ट की उपयोगिता बढ़ाने, एयरलाइंस कंपनियों को आकर्षित करने तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास में हवाई अड्डे की भूमिका को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। समिति ने विश्वास जताया कि जल्द ही सकारात्मक प्रयासों के परिणाम सामने आएंगे और कुशीनगर एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments