
लोकायुक्त NEWS
रेलवे बोर्ड ने 64 किमी लंबी गोरखपुर–कुशीनगर-पडरौना नई रेल लाइन परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FSL) को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना वर्ष 2016 के रेल बजट में स्वीकृत हुई थी, लेकिन अब इसे जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
FSL की मंजूरी के बाद North Eastern Railway को ग्राउंड लेवल सर्वे, पिलर लगाने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी।
यह रेल लाइन गोरखपुर, पडरौना और कुशीनगर को सीधे जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और पर्यटन, खासकर बौद्ध सर्किट, को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सर्वे कार्य जल्द शुरू कर परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
