HomeHOMELPG संकट के बीच सख्त एक्शन: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सरकार...

LPG संकट के बीच सख्त एक्शन: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा वार

LOKAYUKT NEWS

LPG : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने साफ किया कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि ‘पैनिक बाइंग’ यानि की डर के मारे ज्यादा बुकिंग की वजह से सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ रहा है।

आंकड़ों की जुबानी: क्यों बढ़ा दबाव?

मंत्रालय के अनुसार, देश में आम दिनों में तकरीबन 50 से 55 लाख सिलेंडरों की बुकिंग होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह आंकड़ा उछलकर 75-76 लाख तक पहुंच गया है। यानी हर दिन 25 लाख अतिरिक्त बुकिंग हो रही है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों के जाल में न फंसें और जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करें।

कालाबाजारी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देश

गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए केंद्र ने राज्यों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के जरिए होर्डिंग और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उत्तर प्रदेश के हापुड़ और झांसी में चोरी हुए सिलेंडरों की बरामदगी और गोदामों को सील करने जैसी बड़ी कार्रवाई की गई है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी अवैध भंडारण पर छापेमारी जारी है। यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

कस्टमर केयर को किया गया अपग्रेड

ग्राहकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के कॉल सेंटर्स को और भी मजबूत बनाया गया है। अब कॉल सेंटर्स में सीटों की संख्या बढ़ाकर 400 और टेलीफोन लाइनों की संख्या 50 कर दी गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments