Home National (राष्ट्रीय) बांदा में IT-ED की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

बांदा में IT-ED की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठेकेदार और कारोबारियों पर शिकंजा !

0
17

लोकायुक्त NEWS
यूपी के बांदा जिले में बुधवार को आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन से जुड़े आरोपों की जांच के तहत अधिकारियों की टीम ने शहर के कई बड़े ठेकेदारों और कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की जद में बिजली ठेकेदारी से जुड़े एक भाजपा नेता समेत बालू कारोबार से जुड़े कुछ बड़े नाम भी आए हैं। जांच एजेंसियों की टीम ने सुबह से ही कई स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि जांच टीम की रडार पर शहर के करीब आधा दर्जन बड़े कारोबारी और ठेकेदार हैं, जिन पर अवैध कमाई को ठिकाने लगाने और काले धन को वैध बनाने के आरोप हैं। अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, निवेश और संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर छापेमारी स्थलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल जांच एजेंसियां दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं और आगे की कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here