लोकायुक्त न्यूज़
मथुरा। वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Sheikh ने देश में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि नफरत की आग लगातार फैल रही है, लेकिन सत्ता और न्यायपालिका इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ है।
डॉ. शेख ने दिल्ली, राजस्थान के अलवर, लखनऊ और बिहार के मधुबनी समेत कई स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और इससे देश का माहौल खराब हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी धर्म के खिलाफ टिप्पणी करता है या सांप्रदायिक हिंसा फैलाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
डॉ. शेख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा और आपसी सौहार्द ही देश की ताकत है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा होना होगा, तभी देश में शांति और विकास संभव है।
