HomeHOMEपंजाब विधानसभा में हंगामा: राज्यपाल के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों की...

पंजाब विधानसभा में हंगामा: राज्यपाल के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी

LOKAYUKT NEWS

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन ही सियासी माहौल गर्म हो गया। सदन में जब राज्यपाल अपना भाषण पढ़ रहे थे, तब कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की।

इस दौरान राज्यपाल ने Partap Singh Bajwa से कहा कि उन्हें सदन में बोलने का पूरा समय दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस विधायक पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे और राज्यपाल के भाषण का विरोध जारी रखा। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों पर विधानसभा परिसर में सुरक्षा नियमों और मर्यादा का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

इस दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में बेअदबी की घटनाओं और एनकाउंटर के मामलों को लेकर सरकार को घेरा और जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राज्य के कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments