Homeउत्तर प्रदेशUPPOLICEअन्तर्जनपदीय हैंडबॉल-बास्केटबॉल क्लस्टर 2026 का भव्य समापन, विजेता टीमों को किया गया...

अन्तर्जनपदीय हैंडबॉल-बास्केटबॉल क्लस्टर 2026 का भव्य समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित !

लोकायुक्त न्यूज़।। संत कबीर नगर । गोरखपुर जोन की पुलिस अंतर्जनपदीय हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) एवं हैंडबॉल-बास्केटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2026 का भव्य समापन समारोह श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 10 जनपदों से लगभग 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी मुकाबले स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए गए। विभिन्न जनपदों से आए निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी का स्वागत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया, जबकि गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें सलामी दी गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक शुरुआत की।

अपने संबोधन में डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशामुक्त समाज की स्थापना में भी सहायक हैं।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन देखने को मिला।

बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) फाइनल में गोरखपुर ने गोंडा को 53-39 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब जीता।
वहीं हैंडबॉल (पुरुष वर्ग) फाइनल में संतकबीरनगर ने गोरखपुर को 7-4 गोल से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा खेल परंपरा के अनुसार खेल ध्वज पुलिस अधीक्षक को सुपुर्द किया गया। बैंड-बाजे की धुन के साथ प्रतियोगिता के सफल आयोजन की औपचारिक घोषणा की गई।
पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments