Home उत्तर प्रदेश होली-ईद पर सख्ती और समन्वय: मंडलायुक्त-डीआईजी ने त्योहारों की तैयारियों की ली...

होली-ईद पर सख्ती और समन्वय: मंडलायुक्त-डीआईजी ने त्योहारों की तैयारियों की ली समीक्षा!

0
111

लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा एवं डीआईजी एस चनपा की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे होलिका दहन स्थलों व ईदगाहों का संयुक्त निरीक्षण करें तथा धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ समय रहते बैठक कर समन्वय स्थापित करें। सीमावर्ती जनपद होने के कारण गौ-तस्करी और कच्ची शराब की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया।

उन्होंने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर मदिरा दुकानों की चेकिंग, स्टॉक सत्यापन और सीसीटीवी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट करने, धरना-प्रदर्शन पर नियंत्रण रखने, आवश्यकतानुसार चालान और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में आपात स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने, स्वास्थ्य विभाग को पीएचसी-सीएचसी में पर्याप्त स्टाफ व दवाओं की व्यवस्था रखने, नगर निकायों को साफ-सफाई व पेयजल तथा विद्युत विभाग को जर्जर पोल व तारों की जांच कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here