
लोकायुक्त न्यूज़
नई दिल्ली। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 26 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन, हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कदम स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ कम करने और यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार यात्रियों तथा महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले लोगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
रेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेशनों पर प्रवेश केवल निर्धारित द्वारों से ही होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दिन पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचे और भीड़भाड़ से बचने के लिए रेलवे निर्देशों का पालन करें।
