
लोकायुक्त न्यूज़
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ₹2000 का नोट अभी भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है। हालांकि, यह नोट अब सामान्य बैंक शाखाओं में जमा या बदला नहीं जा रहा है, लेकिन इसे बदलने की सुविधा RBI के 19 इश्यू ऑफिसों में उपलब्ध है।
RBI के अनुसार, जिन लोगों के पास ₹2000 के नोट हैं, वे सीधे किसी भी RBI इश्यू ऑफिस जाकर उन्हें अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं या निर्धारित प्रक्रिया के तहत बदल सकते हैं। जो लोग RBI कार्यालय तक नहीं पहुंच सकते, वे इंडिया पोस्ट के माध्यम से ₹2000 के नोट संबंधित RBI इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं। सत्यापन के बाद नोटों की राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
RBI ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। ₹2000 के नोट वैध हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें जमा या बदलने की सुविधा अभी भी जारी है।
