
लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद के बापू नगर वार्ड नंबर-5 में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची कसया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक की पहचान और हत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
