HomeNational (राष्ट्रीय)श्री राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में चौंकाने वाले खुलासा : दान की...

श्री राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में चौंकाने वाले खुलासा : दान की रकम से शेयर बाजार में निवेश, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज !

लोकायुक्त न्यूज़
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच के अनुसार, कथित तौर पर चुराई गई दान राशि का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया गया, जबकि कुछ रकम ब्याज पर उधार दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि कई वित्तीय लेनदेन आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के बैंक खातों के जरिए किए गए।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर तलाशी लेने के साथ उसके परिजनों से पूछताछ की। इससे पहले सह-आरोपी लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे के घरों की भी तलाशी ली गई थी। जांच के दौरान तीनों आरोपियों के रिश्तेदारों के 30 बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। प्रारंभिक जांच में इन खातों में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक लेनदेन मिलने की बात सामने आई है। तलाशी के दौरान नकदी, सोने के आभूषण और एक कार भी बरामद हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments