Homeब्रेकिंग न्यूज़श्री राम मंदिर दान विवाद में नया मोड़: चढ़ावे की गिनती करने...

श्री राम मंदिर दान विवाद में नया मोड़: चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा !

लोकायुक्त न्यूज़
अयोध्या। श्री राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। मंदिर में दान की गिनती का कार्य करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि हाल में लागू नई कार्य व्यवस्था, बढ़े हुए कार्यभार, ड्यूटी के घंटों में वृद्धि तथा वेतन और अवकाश से जुड़े बदलावों के बाद कर्मचारियों ने यह फैसला लिया।

दान प्रबंधन में कथित गड़बड़ियों की जांच पहले से जारी है। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी बीच कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।

हालांकि, मंदिर ट्रस्ट की ओर से कर्मचारियों के इस्तीफों पर विस्तृत आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। दान प्रबंधन प्रणाली में बदलाव और जांच की प्रक्रिया जारी है। कर्मचारियों के इस फैसले से मंदिर की चढ़ावा गिनती व्यवस्था और भविष्य की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments