Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा...

मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा बनी एक दिन के लिए थाना जटहां बाजार की प्रभारी

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित *मिशन शक्ति फेज-6.0* के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को *लाची देवी इंटर कालेज जटहां बाजार की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा* को एक दिन के लिए *थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर का थाना प्रभारी बनाया गया।*

इस पहल के माध्यम से *छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका से* परिचित कराया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।*मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कुशीनगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments