Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर जाने के लिए निकले युवक का मोबाइल बंद, परिजनों ने पुलिस...

गोरखपुर जाने के लिए निकले युवक का मोबाइल बंद, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया खुर्द निवासी गौतम सिंह के लापता होने की आशंका के बीच उनके परिजनों ने पुलिस से तलाश कराने की गुहार लगाई है। उनके भाई अमलेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी कसया को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, गौतम सिंह पुत्र स्वर्गीय अमरजीत सिंह 15 अक्टूबर 2026 को शाम चार बजे बस से गोरखपुर जाने के लिए निकले थे।

शाम 4:45 बजे तक उनका मोबाइल फोन चालू था, लेकिन इसके बाद से लगातार बंद आ रहा है। परिजनों के अनुसार, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।अमलेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर उनके भाई के बारे में जानकारी जुटाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक का पता लगाने में मदद करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments