Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर इंटरमीडिएट की जिला टॉपर बनी आरुषि गुप्ता

कुशीनगर इंटरमीडिएट की जिला टॉपर बनी आरुषि गुप्ता

साजिद अंसारी/लोकायुक्त न्यूज


कुशीनगर। जनपद के दुदही विकासखंड अंतर्गत बैकुंठपुर कोठी गांव की मेधावी छात्रा आरुषि गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 465 अंक (93.00%) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आरुषि गुप्ता राधा कृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज, कोकिल पट्टी दुदही की छात्रा हैं। उनके पिता रमेश गुप्ता गांव में आटा चक्की चलाते हैं, जबकि माता सीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आरुषि ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले आरुषि ने हाईस्कूल परीक्षा में भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा तथा प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया था। इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और उनकी सफलता पर गर्व जताया।
आरुषि का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। उनका कहना है कि दुदही जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की कमी है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में जाकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का दबदबा देखने को मिला है। बड़े शहरों के मुकाबले गांवों के छात्रों ने टॉप सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। खासकर छात्राओं की भागीदारी और सफलता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पटॉप-10 सूची में अन्य मेधावी छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। यह सफलता दर्शाती है कि ग्रामीण प्रतिभाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपने परिश्रम से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments