Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर की रोशनी गुप्ता हाईस्कूल की बनी जिला टॉपर, प्रदेश में 6...

कुशीनगर की रोशनी गुप्ता हाईस्कूल की बनी जिला टॉपर, प्रदेश में 6 वां स्थान किया हासिल !

साजिद अंसारी
लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में कुशीनगर जिले के दुदही क्षेत्र अंतर्गत कोकिलपट्टी गांव की छात्रा रोशनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। रोशनी ने 600 में से 581 अंक (96.83 प्रतिशत) हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी छठा स्थान प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। रोशनी गुप्ता राधाकृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनके पिता राजेश गुप्ता गांव में होम्योपैथी क्लिनिक संचालित करते हैं, जबकि माता पुनिता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रोशनी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार में पहले से ही शिक्षा का माहौल रहा है। उनके बड़े पिता की बेटियां अंशु (2019) और शुभम (2025) भी स्कूल टॉपर रह चुकी हैं। इसी वर्ष अंजली ने भी जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। रोशनी के दो छोटे भाई अंजन (कक्षा 6) और रविरंजन (कक्षा 1) भी पढ़ाई कर रहे हैं। रोशनी का सपना डॉक्टर बनकर चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल और कोचिंग के साथ प्रतिदिन लगभग पांच घंटे नियमित पढ़ाई की। उनका मानना है कि सफलता के लिए मोबाइल और इंटरनेट से दूरी बनाकर एकाग्र होकर अध्ययन करना जरूरी है। इस वर्ष के हाईस्कूल परिणाम में एक खास बात यह भी सामने आई है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बड़े शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों की तुलना में गांवों के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है।
जिले के टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इनमें शुभम गुप्ता ने 575 अंकों के साथ दूसरा और समीर अंसारी ने 571 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। यह परिणाम दर्शाता है कि अब ग्रामीण प्रतिभाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments