HomeUncategorizedअटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब, NEET सफल छात्र, युवा उद्यमी व...

अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब, NEET सफल छात्र, युवा उद्यमी व वरिष्ठजन हुए सम्मानित

दाहूगंज मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और क्षेत्रीय विकास पर हुआ संवाद !

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। दिनकर विचार मंच के तत्वावधान में अटल जनसंपर्क यात्रा के अंतर्गत सोमवार को दाहूगंज बाजार स्थित मिनी स्टेडियम में “अटल युवा संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामचंद्र उपाध्याय ने की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त करना रहा।इस अवसर पर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वहीं स्टार्टअप शुरू करने वाले पांच युवा उद्यमियों को भी सम्मानित कर आत्मनिर्भरता और उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नागरिकों का भी सम्मान कर उनके अनुभव,

मार्गदर्शन और सामाजिक योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कवि मनंजय तिवारी ने अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जबकि गायक गोलू गुंजन एवं विनय तिवारी ने अपने गीतों से समां बांध दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता एवं तमकुहीराज विधानसभा-331 के डॉ. विजय कुमार राय ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों का सम्मान अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने अटल युवा संवाद को युवाओं के सपनों, विचारों और संकल्पों को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच बताते हुए शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments