Homeकुशीनगरकुशीनगर में पत्राचार केंद्र पर बड़ी कार्रवाई: 700 परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त!

कुशीनगर में पत्राचार केंद्र पर बड़ी कार्रवाई: 700 परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त!

अनुक्रमांक फ्रीज, नोडल अधिकारी व लिपिक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति!

बैलिस्टर तिवारी/लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर पत्राचार पंजीकरण केंद्र संख्या–901 (गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज, पडरौना) से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए प्रस्तावित 700 विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण व शुल्क जमा नहीं किया गया और कई आवेदन अपूर्ण पाए गए। आवश्यक अर्हता प्रमाण-पत्र भी संलग्न नहीं थे।

जांच में यह भी सामने आया कि नामित नोडल अधिकारी के स्थान पर प्रधान लिपिक द्वारा हस्ताक्षर किए गए तथा प्रयागराज से अनुमति बिना पुराने क्रमांकों का उपयोग किया गया, जो प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता है।

सचिव ने सभी 700 अनुक्रमांक विलोपित करने और प्रयोगात्मक परीक्षा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments