लोकायुक्त NEWS
प्रदेश की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “साइकिल पंचर” की बात छोड़िए, जनता पूछ रही है कि डबल इंजन सरकार का विकास आखिर किस गड्ढे में फंसा है। आरोप लगाया गया कि बजट में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य व सड़क व्यवस्था से लोग जूझ रहे हैं। 2047 के विकसित भारत के सपने दिखाने वाली सरकार 2026 की चुनौतियों से भाग रही है। विपक्ष ने कहा, जनता प्रचार नहीं, प्रदर्शन देखती है और वक्त आने पर जवाब भी देती है।

