HomeHOMEDelhi AQI: दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 216 के साथ ‘खराब’...

Delhi AQI: दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 216 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सोमवार को फिर बिगड़ गई और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। AQI 216 दर्ज किया गया जबकि रविवार को एक्यूआई 189 (मध्यम) था। CPCB के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे 25 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में…

नेशनल :दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सोमवार को फिर बिगड़ गई और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। AQI 216 दर्ज किया गया जबकि रविवार को एक्यूआई 189 (मध्यम) था। CPCB के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे 25 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 12 केंद्रों ने यह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ धुंध छाए रहने की संभावना है। स्टेशनवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। लोधी रोड में यह 9.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री अधिक), रिज में 10.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री कम) और आयानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री कम) रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments