Homeउत्तर प्रदेशआजम खान को गृह मंत्री बनाने का बयान पड़ा भारी? सियासत में...

आजम खान को गृह मंत्री बनाने का बयान पड़ा भारी? सियासत में बढ़ा दबाव, विरोधियों ने साधा निशाना !

रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा !

लोकायुक्त न्यूज़
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा।

इस बयान के बाद भाजपा और अन्य विपक्षी नेताओं ने सपा पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे को लेकर सपा पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

इधर, आजम खान पहले से ही कानूनी मामलों और जांच को लेकर चर्चा में हैं। 19 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित कई ठिकानों पर तलाशी ली।

ऐसे में गृह मंत्री बनाए जाने का बयान आजम खान को राजनीतिक समर्थन तो दे रहा है, लेकिन उनके खिलाफ सियासी बहस और दबाव भी बढ़ाता दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments