Homeउत्तर प्रदेशलायंस क्लब रेणूसागर ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर ।

लायंस क्लब रेणूसागर ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर ।

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का संदेश ।।

नेशनल मीडिया न्यूज़
सोनभद्र।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रेणूसागर एवं लायनेस क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्लब पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों में विशेष उत्साह रहा। लायनेस क्लब अध्यक्षा सोनी गुप्ता, आशीष वर्मा एवं मनोज यादव ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं लायंस क्लब के जोन चेयरमैन शशि चंद्र यादव एवं लायन शालिनी यादव ने भी रक्तदान कर अन्य लोगों का उत्साह बढ़ाया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की।

शिविर के समापन पर रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका आभार जताया गया। आयोजन की सफलता पर क्लब सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं योगदानकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर आशुतोष गुप्ता, रीना जैन, शौर्य अंशु, मिनी सेठ, शुभम सेठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments