
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब निर्माण, बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.08.2026 को आबकारी व थाना तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जल मिश्रित शराब बोतल व नकली ढक्कन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 165/2026 धारा 318(4)/319(2)/349/350 BNS एवं 60/64 EX Act पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग-*मु0अ0सं0: 165/2026 धारा 318(4)/319(2)/349/350 BNS एवं 60/64 EX Act थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-*1. विन्ध्याचल कुशवाहा पुत्र कुबेर कुशवाहा निवासी भठवा बाजार थाना कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) 2. सुमेश कुमार कुशवाहा पुत्र शिवराज कुशवाहा निवासी लक्ष्मीपुर कचहरी थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) *बरामदगी विवरण:*1. एम्पीरीयल ब्लू ब्राण्ड के 2 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल) 2. एम्पीरीयल ब्लू ब्राण्ड के 4 बोतल (प्रत्येक 375 एमएल) 3. आइकोनिक ब्राण्ड के 1 बोतल (750 एमएल) 4. आइकोनिक ब्राण्ड के 4 बोतल (प्रत्येक 375 एमएल) 5. आइकोनिक ब्राण्ड के 4 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) 6. रायल स्टेज ब्राण्ड की 1 बोतल (750 एमएल) 7. स्टर्लिंग बी 7 के 2 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल) 8. 8 पीएम ब्राण्ड के 3 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल) 9. एक लीटर वाले 2 पानी के बोतल में ब्राउन रंग का द्रव 10. कुल 18 पेटी आफिसर्स च्वाइस टेट्रा पैक, प्रत्येक पेटी में 48 पीस (प्रत्येक 180 एमएल) 11. कुल 41 अदद भिन्न-भिन्न ब्रांड के नकली ढक्कन *बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम-*1. धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कसया जनपद कुशीनगर 2. थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर3. उ0नि0 श्री राहुल कुमार चौकी प्रभारी मधुरिया, थाना तुर्कपट्टी 4. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर 5. रि0का0 यशस्वी राय थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर
