

बाजार, चौराहों, होटल, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी, आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास
बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटल, सराय, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ाई।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
