

लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा यातायात नियमों तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके क्रम में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद कुशीनगर को एक अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक उपकरणों से लैस है, जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
इस वाहन में हाई-टेक स्पीड राडार गन और कैमरे लगे हैं, जो चलते-फिरते वाहनों की रफ्तार को सटीक रूप से माप सकते हैं। साथ ही वाहन में चालकों द्वारा शराब सेवन की जांच करने के लिए आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर उपकरण भी उपलब्ध है। वाहन पर लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगा हुआ है, जिसके माध्यम से जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और निर्देशित किया जा सकेगा।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार का संदेश:
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
