Homeब्रेकिंग न्यूज़पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मधेशिया ने जनसंपर्क कर लोगों...

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मधेशिया ने जनसंपर्क कर लोगों का जाना कुशलक्षेम, सुनीं जनसमस्याएं !

गुलाब गुप्ता/लोकायुक्त न्यूज
बनकटा बाजार, कुशीनगर। फाजिलनगर विकासखण्ड क्षेत्र के बनकटा बाजार स्थित सुभाष चौक पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मधेशिया ने जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जनसंपर्क के दौरान अजय कुमार लल्लू मधेशिया ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों से चर्चा की और भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान पारस मधेशिया, सरवन मधेशिया, अभिषेक कुमार, नसरुद्दीन शाह, संजीव गुप्ता एवं नन्दलाल मुंशी सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा जनसंपर्क अभियान की सराहना की अजय कुमार लल्लू मधेशिया ने कहा कि वे आगे भी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को बुलंद करते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments