HomeNational (राष्ट्रीय)खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात : मंदिर से 11 किमी दूर बनेगा...

खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात : मंदिर से 11 किमी दूर बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा !

लोकायुक्त NEWS
राजस्थान/गोरखपुर। देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय रेल मंत्री ने राजस्थान स्थित विश्वविख्यात खाटूश्याम धाम के निकट श्री खाटूश्याम जी सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन के विकास की घोषणा की है। यह नया रेलवे स्टेशन मंदिर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किया जाएगा, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, स्टेशन का डिज़ाइन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु श्री खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दे रहा है। प्रस्तावित स्थल की पहचान और स्टेशन का डिज़ाइन अंतिम रूप ले चुका है तथा आने वाले महीनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को नई गति प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments