
लोकायुक्त NEWS
बीकानेर/गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान के बीकानेर स्थित करणी सिंह स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री तथा केंद्रीय कानून एवं न्याय एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और योग के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन का आधार है। उन्होंने योग को भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए स्वामी विवेकानंद के योगदान को भी याद किया।
श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का मूल तत्व है, जो अनुशासन, संयम और संतुलन सिखाता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
