Home HOME बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार: सिद्धरमैया का दावा

बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार: सिद्धरमैया का दावा

0
5

LOKAYUKT NEWS

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव वर्तमान कांग्रेस विधायकों एच. वाई. मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के कारण कराए जा रहे हैं।

सिद्धरमैया ने उपचुनावों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हम चुनाव के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि उपचुनाव के उम्मीदवारों का फैसला कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बागलकोट में दिवंगत एच. वाई. मेटी के परिवार के सदस्य भी मजबूत दावेदार हैं। आकांक्षा रखना गलत नहीं है; हम (राज्य के नेता) सभी पहलुओं पर विचार कर एक नाम की सिफारिश करेंगे। अंतिम निर्णय आलाकमान ही करेगा।” उन्होंने संभावना जताई कि उपचुनाव की तारीख एक सप्ताह में घोषित हो सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here