Homeअपराध (Crime)अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम : बहू ने प्रेमी संग मिलकर की...

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम : बहू ने प्रेमी संग मिलकर की थी सास की हत्या, कब्र से शव निकालने पर खुला राज !

लोकायुक्त NEWS
मथुरा। जिले के राया थाना क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसैला में सात दिन पहले दफनाई गई महिला की मौत का मामला हत्या में बदल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका की बहू और उसके प्रेमी आदिल पुत्र नसीरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के पति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की हत्या कर शव को दफना दिया गया है। जांच में सामने आया कि मृतका की बहू के पड़ोसी युवक आदिल से अवैध संबंध थे। 3 मार्च की रात महिला ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिस पर गुस्से में आकर बहू और आदिल ने तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बाद में बहू ने परिवार को बताया कि सास को साइलेंट अटैक आया है, जिसके बाद परिजनों ने शव दफना दिया। शक होने पर पुलिस ने 10 मार्च को कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें दम घुटने और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments