रायगढ़/खरसिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया द्वारा जनपद सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एवं दबंग महिला पत्रकार आरती वैष्णव को सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।
कार्यक्रम में आरती वैष्णव के सामाजिक सरोकारों और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। महिला शक्ति के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, आत्मविश्वास और सशक्त भूमिका का प्रतीक बनकर उभरा।
नारी शक्ति का सम्मान : निर्भीक साहसी महिला पत्रकार आरती वैष्णव का हुआ सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
