HomeNational (राष्ट्रीय)तीर्थ नगरी गोवर्धन की धर्मशाला में श्रद्धालु युवती से छेड़खानी का आरोप,...

तीर्थ नगरी गोवर्धन की धर्मशाला में श्रद्धालु युवती से छेड़खानी का आरोप, मैनेजर पर केस दर्ज कराने पहुंचीं गुजरात की पर्यटक !

लोकायुक्त NEWS
मथुरा।
मथुरा की तीर्थ नगरी गोवर्धन में एक धर्मशाला के मैनेजर पर श्रद्धालु युवती से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुजरात से दर्शन करने आई दो युवतियों ने धर्मशाला के मैनेजर पर अभद्रता और जबरन कमरे में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा की रहने वाली दो सहेलियां 2 मार्च को गिरिराज जी के दर्शन के लिए गोवर्धन पहुंची थीं। दोनों जतीपुरा स्थित मुखारबिंद के पास सौरभी नीलायम धर्मशाला के कमरा नंबर दो में ठहरी हुई थीं। शिकायतकर्ता जाह्नवी राठौर के अनुसार 3 मार्च की रात करीब 10:30 बजे वह दर्शन करने गई हुई थीं, जबकि उनकी सहेली कमरे में अकेली थी।

आरोप है कि इसी दौरान धर्मशाला का मैनेजर हितेश कथित रूप से नशे की हालत में वहां पहुंचा और प्रसाद देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर जबरन कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील बातें कीं। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घबराई युवतियों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और अगले दिन गोवर्धन थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments