HomeNational (राष्ट्रीय)खाड़ी संकट में भारत अलर्ट : केंद्र और राज्यों ने खोले 24x7...

खाड़ी संकट में भारत अलर्ट : केंद्र और राज्यों ने खोले 24×7 सहायता केंद्र !

लोकायुक्त NEWS

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के कंट्रोल रूम में 24×7 हेल्पलाइन संचालित की जा रही है, जहां विदेशों में फंसे भारतीयों को तत्काल मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर फंड के माध्यम से जरूरतमंद प्रवासियों को आर्थिक, कानूनी और आपात सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और तेलंगाना समेत कई राज्यों ने अपने-अपने मुख्यालयों और दिल्ली स्थित राज्य भवनों में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश भवन और केरल हाउस में विशेष सहायता काउंटर बनाए गए हैं। वहीं दुबई, अबूधाबी, दोहा और रियाद स्थित भारतीय दूतावासों ने भी इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी कर त्वरित सहायता सुनिश्चित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments