Home उत्तर प्रदेश डीएम कुशीनगर ने होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की...

डीएम कुशीनगर ने होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की अपील ! प्रेम,भाईचारे और शालीनता के साथ मनाएं होली!

0
19

लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। 02 मार्च 2026 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर ने जनपदवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, आत्मीयता और एकता को सशक्त बनाने वाला पर्व है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मकता से ऊपर उठकर प्रेम और विश्वास की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं।

साथ ही उन्होंने अफवाहों, उकसावे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि जनपद में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here