
कुशीनगर पुलिस की सर्विलांस सेल की बड़ी कार्रवाई, करीब 21.80 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद

बैलिस्टर तिवारी/ लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर, 4 अक्टूबर। कुशीनगर पुलिस की सर्विलांस सेल एवं संबंधित थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद, गैरजनपद और गैर प्रांतों से 109 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन,
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए।रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।बरामद मोबाइलों में वीवो के 31, रियलमी के 20, ओप्पो के 17, रेडमी के 11, सैमसंग के 5, एआई प्लस के 4, मोटोरोला के 4, टेक्नो के 4, आईक्यूओओ के 3, पोको के 3, वनप्लस के 3, इनफिनिक्स के 2, आईटेल का 1 और नथिंग का 1 मोबाइल शामिल है।पुलिस के अनुसार मोबाइल बरामदगी में सर्विलांस सेल के साथ थाना कसया, विशुनपुरा, तरयासुजान, चौराखास और कोतवाली पडरौना की टीमों का भी योगदान रहा।
