HomeNational (राष्ट्रीय)'विकास की कीमत जनता क्यों चुकाए?' सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला,...

‘विकास की कीमत जनता क्यों चुकाए?’ सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला, पर्यावरण और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उठाए सवाल !

लोकायुक्त NEWS
मुंबई। एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में भारी बारिश, भूस्खलन, बिगड़ते बुनियादी ढांचे और राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मुद्दे पर राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में चल रही बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

सुप्रिया सुले ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है और कई स्थानों पर दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। उनका कहना था कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले का स्वतंत्र ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट जनता के सामने रखने की मांग की। साथ ही राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद की भी निष्पक्ष जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments