HomeNational (राष्ट्रीय)राहुल गांधी ने मांगी थी FIR, अब खुद पर दर्ज हो गई!...

राहुल गांधी ने मांगी थी FIR, अब खुद पर दर्ज हो गई! हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने लिया यू-टर्न

राहुल गांधी ने इस घटना को छुआछूत और दलितों के अपमान के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग की थी !

लोकायुक्त न्यूज़
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने अब नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना को छुआछूत और दलितों के अपमान से जोड़ते हुए आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR की मांग की थी।

अब हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ ही FIR दर्ज की गई है। यह मामला एक शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने घटना को जातिगत रंग देकर वाल्मीकि/अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को अपमानित किया और उनके खिलाफ गलत धारणा बनाई।

रिपोर्टों के मुताबिक FIR में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, शुद्धिकरण कार्यक्रम से जुड़े पक्ष का कहना है कि आयोजन जातिगत कारणों से नहीं, बल्कि स्थल की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान के रूप में किया गया था।

सवाल—क्या हल्द्वानी का यह विवाद राजनीतिक बयानबाजी से निकलकर बड़े कानूनी विवाद में बदल गया है?

इस सम्बन्ध में क्या है आपकी राय, कमेंट में जरूर बताएं!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments