
लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। प्रधानमंत्री के आह्वान एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मदरसा मिसबाहुल उलूम, पिपरा रज्जब के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में मदरसे के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मदरसा परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मदरसा परिसर में पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
मदरसा प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में कार्यवाहक प्रधानाचार्य जावेद अंसारी, अशफाक अंसारी,अब्दुल मोनाफ,महताब आलम,अख्तर रजा,मैनुद्दीन अली,आसिफ अली,रजिया,खुशनुमा, सहिमा लिपिक जुनेद आलम शामिल रहे
