
कसया के भठही बाबू में वारदात से सनसनी, बेटी के साथ युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद हत्या का आरोप; दूसरे नामजद की तलाश जारी
बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने घटना के करीब तीन घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कथित तौर पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। मामले में नामजद दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहित मद्धेशिया (22) पुत्र योगेंद्र मद्धेशिया, निवासी डुमरी चुरामन छपरा, थाना कसया के रूप में हुई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अरविन्द गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़, निवासी भठही बाबू, थाना कसया है। वहीं दूसरा नामजद आरोपी शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ बताया गया है।बेटी से बातचीत को लेकर हुआ था विवादपुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मृतक के पिता योगेंद्र मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र मोहित की अरविन्द गौड़ की पुत्री से बातचीत को लेकर अरविन्द गौड़ और उसके चचेरे भाई शैलेश गौड़ ने ठोस वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, मोहित और अरविन्द गौड़ की पुत्री के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस का कहना है कि 10/11 अगस्त की रात मोहित ने गांव के बाहर स्थित अपने दूसरे मकान पर युवती को मिलने के लिए बुलाया था। युवती के वहां पहुंचने के बाद अरविन्द गौड़ और उसका चचेरा भाई शैलेश गौड़ उसे खोजते हुए मौके पर पहुंच गए।पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मोहित और युवती को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि अरविन्द गौड़ तथा शैलेश गौड़ ने मिलकर मोहित पर लोहे की रॉड समेत ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांचघटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 0492/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अरविन्द गौड़, शैलेश गौड़ तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की और पुलिस के अनुसार घटना के करीब तीन घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल लोहे की रॉड भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी शैलेश गौड़ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।एसपी के निर्देशन में कार्रवाईपुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक राय, आशुतोष सिंह, सरवन कुमार और अरविन्द सिंह शामिल रहे।
