
लोकायुक्त NEWS
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। एहतियात के तौर पर श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा शुरू न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बल, राहत एवं बचाव दल और प्रशासनिक टीमें पूरी तरह तैनात हैं। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मौसम में सुधार होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा से पहले मौसम और प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम से बचा जा सके।
