HomeHOMEमहाशिवरात्रि पर जंगल सिसवा में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 से अधिक...

महाशिवरात्रि पर जंगल सिसवा में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 250 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बांटी मुफ्त दवाएं, शिव मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

लोकायुक्त न्यूज

पडरौना, कुशीनगर।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जंगल सिसवा बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं प्रसाद वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मौर्य होम्योपैथिक क्लिनिक, पडरौना एवं दीपक सेवा चिकित्सालय, जंगल सिसवा बाजार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिविर के मुख्य आयोजक डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्या रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास हैं।
शिविर में 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को रोग के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में बुद्धा हॉस्पिटल पडरौना के चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
होम्योपैथिक चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ. अभ्युदय कुमार, डॉ. पूजा मौर्या, डॉ. अनिल कुशवाहा, डॉ. मुकेश कुशवाहा, डॉ. शिबू एवं डॉ. सफीक अंसारी (दंत चिकित्सक) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। दवा वितरण में फार्मासिस्ट सुदर्शन मौर्य, तबस्सुम अंसारी एवं हरिद्वार कुशवाहा ने सक्रिय सहयोग किया। शिविर की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में दशरथ कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, डॉ. मनमोहन कुशवाहा, एनुल्लाह अंसारी सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही। साथ ही जगरानी देवी जूनियर हाई स्कूल के छात्र आदित्य कुशवाहा, रामबाबू कुमार, बृजेश एवं सूरज उर्फ गोलू कुशवाहा ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर आयोजक डॉ. अभ्युदय कुमार एवं डॉ. पूजा मौर्या ने बताया कि वे पूर्व में भी सैकड़ों निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुके हैं और भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments