
लोकायुक्त न्यूज़।। सोशल मीडिया पर UPI भुगतान को लेकर एक “Rate List” वायरल हो रही है, जिसमें ₹3,000 पर 0.4% यानी ₹12, ₹10,000 पर ₹40 और बड़ी रकम पर ₹300 तक शुल्क दिखाया गया है। इसे सामान्य UPI भुगतान की सरकारी रेट-लिस्ट समझना सही नहीं है।
NPCI के अनुसार UPI बैंक खातों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा है। सामान्य बैंक-अकाउंट से किए जाने वाले UPI भुगतान को इस तरह की सार्वभौमिक 0.4% MDR दर से जोड़ना गलत है।
हाँ, कुछ विशेष भुगतान माध्यम, जैसे RuPay Credit Card को UPI से जोड़कर किए गए merchant transactions, में अलग interchange व्यवस्था हो सकती है। NPCI के दस्तावेज में छोटे ऑफलाइन व्यापारियों के लिए ₹2,000 तक के ऐसे RuPay Credit Card-on-UPI लेनदेन पर Nil MDR का भी उल्लेख है।
इसलिए वायरल तस्वीर में दी गई ₹2,000 से ₹5 लाख तक की सूची को सभी दुकानदारों पर लागू UPI शुल्क सूची बताना भ्रामक है।
फैक्ट-चेक निष्कर्ष: वायरल रेट लिस्ट को सामान्य UPI की आधिकारिक शुल्क-सूची न मानें।
