
वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बड़ी संख्या में युवाओं व नागरिकों ने लिया हिस्सा
बैलिस्टर तिवारी | लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र के साखोपार मंडल में सोमवार को देशभक्ति के उत्साह और उमंग के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में आयोजित यात्रा का शुभारंभ बाड़ी पुल स्थित शिव राम जानकी मंदिर से हुआ। इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा शिव राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर एनएच-27 के रास्ते आगे बढ़ी। यात्रा नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर पांच, बापू नगर, बाड़ी पुल तथा सेमरा धूसी के आसपास से गुजरते हुए पुनः शिव राम जानकी मंदिर, शामपुर हतवा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा तथा बच्चे शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा नेता रूपेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष किनरेश चौबे, महामंत्री शैलेंद्र राय, विजय तिवारी एवं अंकुर दुबे, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश सिंह, महेंद्र तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, अशोक चौहान, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह (दारा सिंह), मंडल मंत्री सुभाष गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,आदम अंसारी, रवि वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, शिव राम जानकी के महन्त दीनबंधु दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
