
लोकायुक्त News Live 🎯
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिलाने की पुष्टि की है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर कई दौर की बातचीत हुई है। 12 नवंबर को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी औपचारिक घोषणा प्रस्तावित है। AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी गठबंधन की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह गठबंधन दलित और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने पर ध्यान देगा। कुछ रिपोर्टों में करीब 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूपी की सभी 403 सीटों में से दोनों दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इसका खुलासा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की उम्मीद है।
