
लोकायुक्त News
सहारनपुर के देवबंद स्थित दारुल उलूम परिसर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिसर में गंगाजल चढ़ाने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से दावा किया गया है कि दारुल उलूम परिसर में स्थित मस्जिद के नीचे प्राचीन शिव मंदिर और शिवलिंग मौजूद है। हालांकि, इस दावे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी संगठन प्रशासन से परिसर की वैज्ञानिक जांच और खुदाई की मांग कर चुका है।
वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी ऐसे कदम की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे कानून-व्यवस्था या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। अधिकारियों ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल मामला प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है और किसी दावे की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी।
