
गुलाब गुप्ता/लोकायुक्त न्यूज
बनकटा बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर विकासखण्ड क्षेत्र के चौरा खास थाने में रविवार सुबह एक दीवान के कथित रूप से नशे की हालत में नवागत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार से उलझने पर हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष कार्यालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दीवान बृजकिशोर सिंह वहां पहुंचा और कथित तौर पर उनसे बहस करने लगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी, जिनके निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की गई। विभागीय जांच जारी है।
