HomeHOME2047 तक सपा-कांग्रेस सत्ता से दूर रहेंगी: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य...

2047 तक सपा-कांग्रेस सत्ता से दूर रहेंगी: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का दावा

LOKAYUKT NEWS

कौशांबी : शनिवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। जहां बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में आयोजित कराए जा रहे दो दिवसीय सरस महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और फीता काटकर सरस महोत्सव का उद्घाटन किया। डिप्टी सीएम के गृह जनपद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में आई तकरीबन 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों से उनके अनुभव कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

‘अखिलेश यादव राजनीतिक वनवास के फ्रस्ट्रेशन का शिकार हैं’
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए करारा प्रहार किया है। अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर हैंडल पर किए गए पोस्ट ”जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगा महंगाई” का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी राजनीतिक वनवास के फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो गए हैं। उनको लग रहा था कि 2027 में समाजवादी पार्टी की साइकिल चल पड़ेगी लेकिन चलने से पहले वह बिहार में पंचर हो गई। 

‘सपा का भविष्य अंधकारमय है’
अब सैफई तक पहुंचने की उसकी संभावना नहीं है। समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है। 2047 तक ना तो सपा और ना ही कांग्रेस के सत्ता में आने के चांस हैं। इसीलिए बौखलाहट में वैसा बोलते हैं। भ्रष्टाचार के दानव रुपी मनरेगा का अंत कर चुके हैं और आने वाले समय में विकसित भारत जी राम जी लागू होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments