HomeHOMEआगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM योगी बोले— UP बना विश्वास...

आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM योगी बोले— UP बना विश्वास का प्रतीक

LOKAYUKT NEWS

आगरा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब समाज, सरकार और संस्थाएं एक दिशा में सोचकर काम करती हैं तो उसका परिणाम विश्वास के रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि विश्वास ही किसी समाज और राज्य की सबसे बड़ी पूंजी होती है तथा इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है, इसलिए आज उत्तर प्रदेश देश में विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आगरा में एक निजी अस्पताल के लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

योगी ने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है और स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती, सुलभ तथा विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना उसका अधिकार है और प्रत्येक संप्रभु देश की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराए। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिली है, देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। 

उन्होंने कहा कि देश में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय दिखाई दे रहा है तथा राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, नयी रेलवे लाइनों और आधुनिक तकनीक के साथ वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों के माध्यम से लोगों को यात्रा का नया अनुभव मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जब सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेश की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए सरकार और निजी क्षेत्र दोनों को आगे आना होगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments